मांडा में परंपरागत ढंग से निकाले गए 51 ताजिए
गंगापार, जून 26 -- इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के याद में मातम और बलिदान के रुप में मनाया जाने वाला मोहर्रम समूचे मांडा क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और भारतगंज कस्बे को मिलाकर कुल 51 ताजिये निकाले गए। एहतियातन हर ताजिये के जुलूस के साथ पुलिस कर्मी लगे रहे। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मातम और बलिदान के रुप में मनाया जाता है। मोहर्रम पर मांडा क्षेत्र के मांडा खास, गिरधरपुर, कूदर, दोहथा, हाटा, नेवारी, चिलबिला, अड़ार, गरेथा, नकटी, खवास का तारा, बेदौली, सुरवांदलापुर, जफरा, कनेवरा आदि तमाम गांवों और भारतगंज कस्बे में इस त्यौहार पर परंपरागत ढंग से मार्गों पर ताजिये निकाले गए। यह भी पढ़ें- गोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.