गंगापार, अप्रैल 19 -- शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मांडा क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। दस किलोमीटर लंबे शोभायात्रा में हज़ारों लोगों ने परशुराम के जय जयकार के साथ बैंड बाजे के साथ पदयात्रा किया। रविवार को सुबह नौ बजे महातपस्वी परशुराम के जन्मोत्सव पर मांडा के चकडीहा गांव में स्थित पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तमाम लोग आयोजक विकास तिवारी विक्की, विपिन पांडेय, आशीष तिवारी आदि के आह्वान पर एकत्रित हुए। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके तप, शौर्य, ज्ञान के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में समाजसेवी डा रवि शंकर पांडेय, सुशील मिश्रा, हरि प्रसाद पांडेय, राजमणि द्विवेदी,...