गंगापार, अप्रैल 21 -- मांडा ब्लॉक परिसर में बुधवार 22 अप्रैल को दिव्यांग चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना अंतर्गत विभिन्न तरह के सहायक उपकरण के लिए डाक्टरों द्वारा दिव्यांग जनों को चिह्नित किया जाएगा। जानकारी बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने दी कि शिविर में ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, ह्वील चेयर, ब्रेल किट व बनावटी हाथ पैर आदि से लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है उनको चिंहित कर दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड प्रदान करने के लिए भी शिविर में चिह्नित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.