गंगापार, अप्रैल 20 -- मांडा क्षेत्र के इकलौते गेहूं क्रय केंद्र पर विपणन विभाग ने दस किसानों से 397 क्विंटल गेहूं की अब तक खरीद की। मांडा के गेहूं क्रय केंद्र पर रिक्त चल रहे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पद पर काफी विलंब से नियुक्ति की गई। मांडा विकास खंड क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के लगभग दो सौ गांवों के किसानों के गेहूं खरीद के लिए विपणन विभाग द्वारा मांडा के सुरवांदलापुर गांव में इकलौता गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। इस क्रय केंद्र पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ( एमआई) का पद पिछले कई महीनों से रिक्त चल रहा था। मांडा में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पद पर सुभाषचंद्र सिंह की नियुक्ति किसानों की मांग पर काफी विलंब से की गई। नियुक्त एमआई सुभाषचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार तक विभिन्न गांवों के कुल दस किसानों से 397 क्विंटल गेहूं की खरीद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.