गंगापार, मई 30 -- तेज आंधी और बरसात से मांडा क्षेत्र में बिजली विभाग का काफी नुकसान हुआ। बीस पोल और भारी मात्रा में विद्युत तार टूटने के कारण तीसरे दिन भी दर्जनों गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पायी। मांडा क्षेत्र के ज्यादातर जर्जर विद्युत पोल और 1965 माडल जर्जर तार होने के कारण हल्के हवा के झोंके से भी तमाम गांवों के तार व पोल टूट जाते हैं, जिससे हफ्तों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। मांडा क्षेत्र के तमाम गांवों में बांस के लकड़ी के भरोसे बिजली की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार रात आयी तेज आंधी और बरसात से पूरे मांडा क्षेत्र की बिजली पंद्रह से बीस घंटे तक बाधित रही। यह भी पढ़ें- बनते-बनते फिर बिगड़ गई बिजली, अंधेरा कायम विद्युत उपकेंद्र मांडा रोड के एसडीओ अरुण कुमार का कहना है कि लगभग बीस विद्युत पोल और भारी मात्रा में विद्युत तार टूट गये थे। 1...