गंगापार, अप्रैल 2 -- मांडा में बुधवार देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर दिघिया बाजार के समीप बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ रेलवे ट्रैक की ओर से आकर हाईवे पर पहुंचा और सड़क पार कर रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। इसकी जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन रेंज मेजा की वन चौकी मांडा टीम ने मृत तेंदुए को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। प्रयागराज से तकरीबन 50 किमी दूर स्थित मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया बाजार के समीप प्रयागराज मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:40 बजे तेज रफ्तार से मिर्जापुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क पार रहे तेंदुए को जोरदार टक्कर मार दिया। तेंदुआ रेलवे ट्रैक की ओर से सड़क पर पहुंचा था। इ...