मांडा में कूलर के करंट से मासूम की मौत
गंगापार, जून 2 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा इलाके के भरारी द्वितीय ग्राम पंचायत के बैरहवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दस महीने के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।भरारी गांव निवासी रामसेवक विश्वकर्मा का पुत्र रितिक दस माह घर के भीतर फर्श पर रखे कूलर के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे के रोने पर मां सुषमा देवी मौके पर पहुंचीं। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में भीरपुर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.