प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मेजा में एमडी (मेथामफेटामाइन) बनाने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने मांडा थानाक्षेत्र के कोसड़ा कला में खेत पर बने टीनशेड में छापा मारकर 52 किलो 932 ग्राम एमडी बरामद की। फैक्टरी में नशीला पदार्थ तैयार करने के लिए करीब 260 लीटर रसायन और बड़ी संख्या में लैब उपकरण भी मिले। मामले में प्रयागराज समेत महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों से जुड़े कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच प्रक्रिया पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत 24 जून की रात मुंबई के नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर में हुई थी। मुंबई पुलिस ने बाबा पार्किंग परिसर के पास अविनाश उर्फ सोनू लोकनाथ अय्यर और रविकांत ओमप्रकाश राम को करीब ...