गंगापार, फरवरी 12 -- मांडा के 69 ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में एक भी पीएम आवास विभिन्न कारणों से स्वीकृत नहीं हो पाये, जबकि लगभग ग्यारह हज़ार आवास का सर्वे किया जा चुका है । स्वीकृत सीएम आवासों में केवल चार सीएम आवास पूरे हो पाये हैं, शेष आवास धनाभाव के चलते नहीं बन पा रहे हैं। मांडा विकास खंड क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 10950 पीएम आवास का सर्वे हुआ, लेकिन विभिन्न कारणों से अभी तक एक भी पीएम आवास स्वीकृत नहीं हो पाया है। समूचे विकासखंड क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में 166 सीएम आवास का वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य मिला था और लक्ष्य के अनुसार 166 आवास स्वीकृत भी हुए। स्वीकृत 166 सीएम आवास में 155 लाभार्थियों को पहली किश्त, 102 लाभार्थियों को दूसरी किश्त, चार लाभार्थियों को तीसरी किश्त की धनराशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.