गंगापार, अप्रैल 26 -- ब्लाक मुख्यालय मांडा अपने कार्यालय का वाटर कूलर तक तीन महीने से ठीक नहीं करा पा रहा है। इससे फरियादियों, प्रधानों और ब्लाक कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों के विकास का हर महीने प्रस्ताव और बजट पास करने वाला मांडा ब्लॉक मुख्यालय अपने लिए पेयजल की भी व्यवस्था पिछले तीन महीने से नहीं कर पा रहा है। तीन महीने से ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट के पास लगा आठ लाख रुपये के लागत का वाटर कूलर शोपीस बना है। ब्लॉक में काम करने वाले दर्जनों संविदाकर्मी प्यास लगने पर दुकानों पर पानी पीने जाते हैं। यह भी पढ़ें- जलमीनार बना शोभा की वस्तु, प्यास से जूझ रहे लोग कुछ कर्मचारी ब्लाक में प्रधानों के पहुंचने पर प्रधानों से ही 20 रुपये की बोतलबंद पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। गुरुवार को मांडा ब्लॉ...