मांडा खास में पांच दिन से बूंद-बूंद पानी को तरसे
गंगापार, जून 2 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले पांच दिनों से मांडाखास पेयजल समूह प्रथम की मशीन खराब हो गई है ,जिससे हज़ारों उपभोक्ताओं की पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं।मांडा खास राजमहल के दक्षिणी छोर पर स्थित मांडा खास पेयजल समूह प्रथम की मशीन पांच दिनों से खराब है। मशीन खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में इस पेयजल समूह से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को बूंद बूंद पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल समूह की स्थापना के बाद से गांव के अधिकतर कुएं उपयोग न होने के कारण निष्क्रिय हो चुके हैं। सीमित मात्रा में लगे गांव के हैंडपंप खराब हैं। आंधी और बरसात के चलते लगातार विद्युत कटौती के कारण आरओ प्लांट भी पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.