गंगापार, अप्रैल 10 -- करोड़ों के लागत से ग्यारह साल पहले निर्मित मांडा खास पेयजल पुनर्गठन योजना शुरू कराने के लिए बीडीसी ने अधिवक्ता साथियों के साथ डीएम प्रयागराज से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। मांडा खास रानी के तालाब और बूढ़े नाथ मंदिर के समीप लगभग ग्यारह वर्ष पहले तत्कालीन सपा विधायक गामा पांडेय के प्रयास से करोड़ों की लागत से निर्मित दोनों पेयजल समूह बनने के बाद भी पाइपलाइन न बिछ पाने के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में बसे मांडा खास ग्राम पंचायत व आसपास के दर्जनों गांवों में हर साल गर्मी के मौसम में जलस्तर नीचे जाने पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। निर्मित पेयजल समूहों के भवन, मशीन और पेयजल टंकियां उपयोग न होने से खराब हो रहे हैं। मांडा खास के बीडीसी व अधिवक्ता अखिले...