गंगापार, मई 17 -- मेजा विधानसभा क्षेत्र के मांडा ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल की विधायक निधि से विभिन्न गांवों में 115 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। विधायक द्वारा इसकी नामजद सूची सार्वजनिक किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विधायक ने जानकारी दी कि मांडा ब्लॉक के कई गांवों में पहले से सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां रात के समय अंधेरा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर गांवों के संपर्क मार्ग, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों के आसपास और बाजार क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि सूची सार्वजनिक कर दी गई है और जल्द ही संबंधित ग्राम सचिवो...