गंगापार, अप्रैल 2 -- विभागीय लापरवाही के चलते मांडा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन परिषदीय विद्यालयों का अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट और कंप्यूटर कक्षाओं का संचालन तो दूर, भीषण गर्मी में छात्रों और अध्यापकों को पंखे की हवा भी नसीब नहीं हो पाती है, जबकि पिछले दो साल से स्मार्ट शिक्षा और कंप्यूटर कक्षाओं के संचालन का सरकारी फरमान जारी है। मांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में इस्लामपुर, बेलहा, बड़का पूरा, देवा, उसकी खुर्द, बसिया तारा, सिकरा, चैनपुर, पूरा दक्षिण, चपरतला, शुकुलपुर पहाड़ी, उल्दा, उसकी कला, ढखरा, मांडा खास पहाड़ी और अलमागंज प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर और शुकुलपुर पहाड़ी में भी बिजली नहीं है। बीईओ मांडा नीलम शाक्यवार का कहना है कि उनके मांडा आने के पहले से ही शिक्षा विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.