मांडा के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा फसल बरसाती पानी से जलमग्न
गंगापार, अगस्त 28 -- तीन तरफ से पहाड़ों और पहाड़ी नदियों से घिरे दिघिया व महुआरीकला न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों व खासकर बरहा कला ग्राम पंचायत की हजारों बीघे खेती पिछले एक पखवाड़े से जलमग्न होकर तबाह हो चुकी है । पिछले दो वर्षों से बरसात के चलते इसी तरह इस गांव के किसानों को प्राकृतिक आपदा का शिकार होना पड़ रहा है। मांडा क्षेत्र के दिघिया न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों सहित बरहा कला ग्राम पंचायत की कुल आबादी लगभग बीस हजार है। इन गांवों में ज्यादातर किसान हैं और धान की अच्छी उपज के लिए यह क्षेत्र विख्यात रहा है। भौगोलिक नजरिये से तीन तरफ से पहाड़ों से घिरे होने के कारण बरसात के समय पहाड़ी पानी बरहा कला गांव सहित एक दर्जन गांवों में जमा हो जाता है। इस क्षेत्र की काली मिट्टी उपजाऊ खेती के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। दो साल से गांव में जमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.