गंगापार, जनवरी 14 -- मांडा क्षेत्र के सभी गंगा तटों पर मकरसंक्रांति स्नान के लिए भोर से ही भक्तों की काफी भीड़ रही। विभिन्न गांवों के गंगा तटों पर मकरसंक्रांति को लेकर मेला जैसा लगा रहा। हर हर गंगे का दिन भर उद्घोष करते हुए पुण्य की डुबकी के साथ लोगों ने दान पुण्य भी किया। इस बार मकरसंक्रांति पर द्विविधा के बावजूद 14 जनवरी को ही पारंपरिक रुप से मकरसंक्रांति मानने वाले लोगों ने बुधवार को ही गंगा स्नान कर पुण्य की डुबकी के साथ दान पुण्य भी किया। इस अवसर पर मांडा क्षेत्र के महेवॉ कला, बामपुर, बादपुर, डेंगुरपुर, नरवर चौकठा, अछोला , जेरा आदि गांवों के गंगा तटों पर बुधवार भैर से ही लोग हर हर गंगे करते रहे। पुण्य की डुबकी के साथ गंगा तटों पर तमाम भक्तों ने दान पुण्य भी किया। कुछ भक्तों का कहना है कि दो दिन मकरसंक्रांति है, ये तो और भी अच्छी बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.