गंगापार, फरवरी 18 -- मांडा क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के इकलौते जनता इंटर कालेज भारतगंज को प्रबंधक और प्रधानाचार्य की नूराकुश्ती के चलते इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया, जिससे इस विद्यालय के छात्र छात्राओं को राजापुर और बामपुर के सुदूर विद्यालयों में परीक्षा देना होगा। जनता इंटर कॉलेज भारतगंज के प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद पांडेय का कहना है कि प्रबंधक की वजह से विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया, जबकि पिछले वर्ष इस विद्यालय में सकुशल बोर्ड परीक्षा हुई थी। इसके अलावा बुद्धिराम बिंद इंटर कॉलेज गुड़गवां, पंडित राम कैलाश त्रिपाठी इंटर कॉलेज सिरौंठी, माधवेंद्र नारायण शर्मा इंटर कॉलेज सिकरा, अभिराजी विहार इंटर कॉलेज मांडा खास को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया, जिससे इन विद्यालयों के छात्र छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में परीक्षा...