गंगापार, मई 19 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। तेज धूप के चलते भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन दो दिन से हाटा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली गायब है, साथ ही अन्य गांवों में भी भीषण अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मझिगवां, झुलनी, सुगौहा, झिल्ली, रामपुर गुड़हवा, शिवपुर, हटवारा आदि गांवों की बिजली दो दिन से गायब है। मांडा रोड, सुरवांदलापुर, भारतगंज , नेवढ़िया आदि उपकेंद्रों से संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति भी भीषण गर्मी के चलते काफी गड़बड़ हो गई है। बिजली के आने जाने का कोई रोस्टर नहीं है। सोमवार को सुबह पांच बजे से गायब बिजली लगभग दस बजे वापस आई, लेकिन कई बार आते जाते रहने के साथ ही लगभग एक बजे पूरी तरह से गायब हो गई। यह भी पढ़ें- मनमानी बिजली कटौती से उपभोक्ता ब...