मांडा के कई गांवों में जल की किल्लत
गंगापार, मई 12 -- मांडा, हिन्दुस्तान संकट। दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र के उपरौध इलाके के हाटा और मझिगवां न्याय पंचायत के दो दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहराने के साथ ही लोगों की सबसे बड़ी समस्या अपने परिजनों के लिए पेयजल की व्यवस्था करनी हो जाती है।मांडा उपरौध क्षेत्र के मेंहा, दोहथा, कूदर, नेवारी, परोहनी, परसीधी आदि तमाम गांवों के लोग पेयजल संकट से अधिक परेशान रहते हैं। मांडा उपरौध क्षेत्र के गांवों के अलावा मांडा खास मांडवी देवी पहाड़, बूढ़े नाथ पहाड़ी, कोसड़ा कला पहाड़ी, मसौली, जफरा, सांड़ी, सुरवांदलापुर, देवरी आदि तमाम पहाड़ी गांवों में भी अप्रैल के अंत तक पेयजल के लिए चार बजे भोर से ही लोग हैंडपंपों और कुओं पर पेयजल के लिए बाल्टी व डिब्बे लिए लाइन में लगे दिखाई देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.