गंगापार, जून 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। गांवों को हरा भरा बनाये रखने और गर्मी के मौसम में जलस्तर सही रखने के लिए शासन प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत में दो दो तीन तीन अमृत सरोवर का निर्माण कराया। इन अमृत सरोवरों पर सरकार ने ग्राम पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से करोड़ों रुपये खर्च भी किये, लेकिन ज्यादातर अमृत सरोवर में सूखे हैं। जिससे पानी के साथ-साथ पशुओं व मवेशियों के सामने चारे का संकट भी उत्पन्न हो गया है।मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में कुल 154 अमृत सरोवर विकास खंड के सचिवों और ग्राम पंचायतों के प्रधानों के देखरेख में बनाए गए हैं। इन अमृत सरोवरों के साज सज्जा पर ग्राम प्रधानों और ब्लाक के अधिकारियों ने अधिक ध्यान दिया, लेकिन तालाबों में पानी की उपलब्धता पर किसी ने न तो ध्यान दिया और न ही त...