गंगापार, नवम्बर 17 -- मांडा क्षेत्र के सात साधन सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद उपलब्ध है। केवल कोसड़ाकला में बीस बोरी यूरिया उपलब्ध बताई गयी। मांडा क्षेत्र में मांडा खास, महुआरीकला, बरहाकला, महेवाकला, चकडीहा, हाटा और मझिगवां सहित कुल आठ साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें हाटा और मझिगवां साधन सहकारी समितियों का ब्लॉक मांडा, लेकिन तहसील कोरांव है। मंगलवार को मांडा क्षेत्र की सात समितियों में यूरिया, डीएपी के स्थान पर यनपीके खाद उपलब्ध बतायी गयी। केवल कोसड़ाकला समिति में सोमवार को बीस बोरी यूरिया उपलब्ध रही। हालांकि क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि अभी फिलहाल वे खेतों में बरसाती पानी से डूबे धान के बचाव और धूप में भीगे धान के पेड़ सुखाने में लगे हुए हैं। मांडा क्षेत्र की खेती प्रायः काफी पीछे रहती है। जब गेहूं की बोआई श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.