गंगापार, जून 29 -- सास बहू व परिवार में झगड़े तब कम हुआ करते थे, जब परिवार ही नहीं, बल्कि पास पड़ोस के बड़े बुजुर्गो के सम्मान की परंपरा थी और ज्यादातर मामले आपस में ही सुलझ जाते थे। धीरे धीरे एकल परिवार के बढ़ने और बुजुर्गो का सम्मान कम होने से मुकदमों का बोझ बढ़ने लगा। आपराधिक मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई। उक्त विचार सोमवार को मांडा खास ग्राम पंचायत के सचिवालय में लगे सचल न्यायालय के दौरान न्यायाधीश व पीठासीन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कुल 25 वादों का निस्तारण किया गया। मांडा खास की दिलख्शा बानो और भारतगंज कस्बे के सलमान के मध्य तलाक के पेश हुए मामले में न्यायाधीश ने ग्राम प्रधान की मध्यस्थता में मामले के निस्तारण की राय दी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस कर्मियों संग इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा भी...