मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से जुटे अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने अपने जिलाध्यक्ष का चुनाव किया। इस दौरान मांडवी शरण द्विवेदी को परिषद का अध्यक्ष, मुन्नर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामचंद्र यादव को जिला मंत्री और राधे श्याम सिंह को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के प्रदेश मंत्री सत्यदेव सिंह और मांडलिक मंत्री बैजनाथ देव पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में परिषद के ब्लाक के पदाधिकारियों के अलावा सदस्यों ने चुनाव पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष का ऐलान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.