रांची, जून 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। करगे गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में मांडर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के कथित पति संजीव उरांव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान करगे गांव निवासी संजीव उरांव (पिता- अरुण उरांव) के रूप में हुई है, जो पीड़िता का कथित पति बताया जा रहा है और दोनों पिछले करीब दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान संजीव उरांव की घटना में संलिप्तता के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई। इससे पहले मामले में एक विधि-विरुद्ध किशोर सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की संख्या बढ़कर दस हो गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी ह...