रांची, मई 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मांडर विधानसभा क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा। योजनाओं को जनहित में धरातल पर साकार करने के प्रति सरकार कृतसंकल्प है। उक्त बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहीं। वे बतौर मुख्य अतिथि बेड़ो प्रखंड के तीन गांव सिंगारसरई, लमकाना व नेहालू गांव में मंगलवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में बोल रहीं थीं।

योजनाओं का विवरण इधर शिलान्यास की गई योजनाओं में बेड़ो प्रखंड अंतर्गत सिंगारसराय से कैरो तक 1.230 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य, जिसकी कुल प्राक्कलित लागत लगभग 1 करोड़ 24 लाख रुपये है। वहीं ग्राम लमकाना में पेरो उरांव के घर से सरना स्थल तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य। पंचायत नेहालू के ग्राम रोगो में बबलू किराना स्टोर से ग्रोटो होते हुए मिशन तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य आदि शामिल हैं।

जनता का विश्वास उन्होंने क...