रांची, फरवरी 26 -- मांडर, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मांडर धरमकुरिया में 18 गांवों के पहान, महतो और पनभरा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि 21 मार्च 2026 को मांडर में सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक मर्यादा और परंपराओं को देखते हुए शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही यह तय किया गया कि अगली समीक्षा बैठक पांच मार्च को दोपहर 12 बजे धरमकुरिया में होगी। बैठक में सरहुल शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष मनोज किस्पोट्टा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण उरांव, सचिव बिरसा पहान, कोषाध्यक्ष सुका उरांव और संरक्षक विजय उरांव मौजूद थे। इसके अतिरिक्त देवकुमार उरांव, चरवा उरांव, सबनु उरांव, सुखू उरांव, उमेश उरांव, महावीर उरांव, चंदर उरांव, सकारी उरांव, वीरेंद्र उरांव, सुखराम उ...