रांची, दिसम्बर 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर करगे गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। हादसे में, बेड़ो थाना क्षेत्र के केनेभीठा निवासी 18 वर्षीय सलमान अंसारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल राम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि विशाल राम और सलमान अंसारी बाइक से नवाटोली से करगे गांव की ओर आ रहे थे। करगे गांव में ही भोला किराना दुकान के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल विशाल को तत्काल ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.