रांची, मार्च 22 -- मांडर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुढ़हाखुखरा से कैम्बो जाने वाले मार्ग पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के मंदरो गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित उरांव और 20 वर्षीय विजय उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने विजय उरांव की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया, जबकि रोहित उरांव का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.