मांडर में सड़क हादसा, दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल
रांची, जून 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करगे बहेराटोली निवासी 12 वर्षीय शाहबाज अंसारी और 14 वर्षीय अबू सुफियान अंसारी सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शाहबाज और अबू सुफियान अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर घर से मांडर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दुम्दुमिया टोंगरी के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो साथियों को मामूली चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए शाहबाज और अबू सुफियान को रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो को उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.