रांची, जून 30 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव निवासी 45 वर्षीय रोशनी उरांव मंगलवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। रोशनी गांव से कुछ दूरी पर खेत में मवेशी चरा रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण उन्हें रेफरल अस्पताल मांडर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे, छत्तीसगढ़ में वज्रपात से दो बच्चों समेत 3 की मौत रोशनी उरांव कैम्बो पंचायत के सरपंच रामकुमार उरांव की पत्नी हैं। रामकुमार उरांव लगभग तीन माह पूर्व धनबाद ...