रांची, मार्च 13 -- मांडर,प्रतिनिधि। संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मांडर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने की। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मौके पर रांची जिला पश्चिमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के सह संयोजक संजीव तिवारी, विजय खलखो, परना गोप, रामबालक ठाकुर, अयोध्या सिंह, दिनेश प्रसाद गुप्ता, विष्णुनंद तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.