रांची, फरवरी 11 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मांडर थाना चौक के पास बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार की रात लगभग 7:30 बजे की है। बताया जाता है कि कंजिया निवासी रेणु कुमारी पैदल मुख्य पथ को पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। चोट लगने के कारण महिला सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद उसे रेफरल अस्पताल मांडर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.