रांची, फरवरी 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। पंचायत व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित पंचायत सहायकों का चार दिनी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के पंचायत सहायक, मुखिया और पंचायत सचिव शामिल हुए। चार दिनों तक चले इस सत्र में ग्राम सभा की संरचना, उसकी शक्तियों और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा की भूमिका, अधिकारों और योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, प्रतिभागियों ने ग्राम सभा की उपयोगिता और इसके अधिकारों पर अपने विचार साझा किए। प्रशिक्षण के दौरान सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने, उनके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान और तकनीकी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.