रांची, नवम्बर 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बेड़ो मुख्य पथ पर नारो के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक आशिक उरांव कानीजाड़ी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की शाम लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि आशिक उरांव बाइक से कहीं जा रहा था, रास्ते में दूसरे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद उसे रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर पर काफी चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.