रांची, मार्च 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई छिनतई की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार को मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर करगे नयाटोला के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने स्कूटी से जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के सेम्बो निवासी अमृता खलखो (पति रवि तिर्की) शनिवार दोपहर अपने मायके करगे नयाटोला जा रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे नयाटोला के पास पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 70 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बुढ़मू की ओर भाग निकले।घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना मांडर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.