रांची, फरवरी 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन के लिए प्रस्तावित क्लस्टर भवन का शिलान्यास पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने किया। उन्होंने कहा कि यह भवन महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का केंद्र बनेगा और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को संगठित और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, उप प्रमुख अमानत अंसारी, तबारक खान, आबिद अंसारी, हुसैन अंसारी, आजाद अंसारी, सिरोफिना मिंज, सरिता तिग्गा, सुका उरांव सहित प्रखंड स्तरीय अधिकारी, आजीविका से जुड़ी महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...