रांची, अगस्त 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मल्ती निवासी 17 वर्षीय आलोक खलखो ने सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर आलोक की घरवालों से नोकझोंक हुई थी, जिससे वह नाराज था। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने घर की छत में लगी लकड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घर लौटने पर परिजनों ने उसे फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक के पिता मजदूरी करते हैं। आलोक भी कामकाज के साथ रांची में पढ़ाई करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...