रांची, मार्च 11 -- मांडर। थाना क्षेत्र के उचरी गांव में मंगलवार देर रात करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि उचरी गांव निवासी रवि प्रभात उरांव, पिता रामलखन उरांव, गांव में चाउमीन की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात मौसम खराब होने तथा बादल गर्जन और बारिश होने के कारण वह अपनी दुकान समेट रहे थे। चाउमीन दुकान में वे पास के एक घर से कनेक्शन लेकर बल्ब जलाते थे। दुकान बंद करने के दौरान वे बल्ब खोलकर तार समेट रहे थे, इसी बीच बिजली के खुले तार की चपेट में आने से करंट लग गया। रवि गांव में चाउमीन की दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में अपने पिता की मदद करते थे। उनके आकस्मिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.