रांची, दिसम्बर 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। आनंद मार्ग प्रचारक संघ, रांची भुक्ति की यूनिवर्सल रिलीफ टीम (यूआरटी) ने मंगलवार को मांडर के बूढ़ा खुखरा स्थित प्रोग्रेसिव चिल्ड्रन स्कूल परिसर में बड़ा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहायता और बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान करना था। यूनिवर्सल रिलीफ टीम द्वारा 100 जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। वहीं, लगभग 300 लोगों को 'नारायणी सेवा' के तहत गर्म खिचड़ी परोसी गई। इसके अलावा, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के लिए कॉपी, पेंसिल और बिस्किट बांटे गए। इस दौरान बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ योगासन के फायदे, तांडव और कौशिकी जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रांची भुक्ति के भुक्ति प्रधान विजय कुमार ने बताया कि यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.