रांची, फरवरी 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र की बरगड़ी पंचायत के धौंठाटोली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सेवाडीह निवासी रामजीत गोप के रूप में हुई है। घटना रविवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। बताया जाता है कि रामजीत गोप पैदल सड़क से जा रहा था। सड़क सुनसान होने के कारण काफी देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, रामजीत के सिर पर गंभीर चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.