रांची, फरवरी 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे ट्रक चालक 28 वर्षीय अम्मी अंसारी घायल हो गया। अम्मी अंसारी मदरसा गांव का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। सौभाग्य से दुर्घटना ज्यादा गंभीर नहीं हुई और चालक को केवल मामूली चोटें आईं, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.