रांची, अप्रैल 23 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत उच्च विद्यालय नवाटांड़ के छात्र महताब अंसारी ने जैक बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। महताब को कुल 98.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने गणित में 100, हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, विज्ञान में 99 और सामाजिक विज्ञान में 89 अंक प्राप्त किए हैं। महताब की इस सफलता पर उनके पिता जमील अंसारी काफी खुश हैं। जमील अंसारी किसान हैं, जबकि उनकी मां आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य बेंजामिन समद ने बताया कि महताब शुरू से ही पढ़ाई में बेहद अनुशासित छात्र रहा है। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल उसके अनुशासन और मेहनत ने ही उसे यह बड़ी उपलब्धि दिलाई है। विद्यालय परिवार ने उस...