मथुरा, अप्रैल 21 -- थाना अंतर्गत मांट रोड पर रविवार रात बाइक आपस में टकरा गई। इसके चलते बाइक सवार एक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टर्माटम को भेज घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया है। रविवार रात गांव सरदारगढ़ निवासी सौरभ (30) राया की तरफ से अपने गांव जा रहा था। गांव नरवे के समीप मांट की ओर से आ रही बाइक टकरा गई। इसके चलते तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर तीनों को उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद से भिजवाया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से बंगरा गांव में घूमने आए दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल इस दौरान सौरभ की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.