मथुरा, मई 4 -- अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी करते हुए शनिवार रात डांगौली तिराहे के समीप से पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा। पुलिस की कार्यवाही से खनन करने वालों में हडकंप मच गया। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मांट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। बताते हैं कि तभी सूचना पर शनिवार रात सीओ मांट डांगोली तिराहे पर पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग करा रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि जहांगीरपुर में यमुना किनारे से अवैध खनन कर मिट्टी को एक निर्माणाधीन स्कूल में डाला जा रहा है। सूचना पर सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे वहां एक जेसीबी और ट्रैक्टर खनन करते हुए मिला। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में लगी छह बैलगाड़ियां पकड़ीं उन्होंने तत्काल मांट पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके से जेसीबी और ट्रैक्टर थाने ले गये। बताते हैं कि कई लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.