मथुरा, जनवरी 4 -- थाना अंतर्गत वृन्दावन रोड पर गांव डांगोली के समीप रविवार सुबह सड़क पार करते समय गंगाजल प्रोजेक्ट के पाइप लेकर आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी। विरोध में लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। रविवार सुबह करीब दस बजे गांव डांगोली निवासी किशोर कान्हा (15) घर के बाहर रोड किनारे खड़ा था। बताते हैं कि वह रोड पार कर रहा था, तभी वृन्दावन की ओर से गंगा जल प्रोजेक्ट के पाइप लेकर आ रहे ट्रेलर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कान्हा को टक्कर मार दी। बताते हैं कि ट्रेलर की चपेट में आने से किशोर कान्हा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ ने ट्रेलर के क्लीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.