मथुरा, मार्च 16 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से बदल गई। आज सुंदर वातावरण में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में सभी ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आपसी सामंजस बैठाकर कार्य करें, जिससे विद्यालय की व्यवस्था और बेहतर हो सके। मांट क्षेत्र के बेसिक शिक्षा के बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा राज्य व देश स्तर तक मनवा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत 19 बिंदुओं पर कार्य किया गया है। तमाम ग्राम प्रधानो द्वारा विद्यालयों में पूर्ण रूप से योजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.