मथुरा, अप्रैल 29 -- कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द ही सुधार होने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। यहां किसी एक गांव में फॉल्ट होने से पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित होती है। अब इस फीडर में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मांट के नौहझील रोड विद्युत सब स्टेशन से डांगोली, हरनोल, टोल एवं जावरा फीडर संचालित होते हैं। डांगोली फीडर से मांट मूला, मांट राजा, डांगोली, बेगमपुर और जहांगीरपुर के उपभोक्ता जुड़े हैं, जिससे किसी एक गांव में फॉल्ट होने पर पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित हो जाती है। कस्बे में यमुना किनारे स्थित मांट राजा के विद्युत सब स्टेशन से नंद नगरिया फीडर संचालित होता है। लंबे समय से कस्बा के उपभोक्ता अलग फीडर की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने नोहझील रोड स्थित सब स्टेशन के डांगोली फीडर को मांट फीडर में बदलन...