लखनऊ, अप्रैल 11 -- हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी पुलिस प्रशासन मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। वीआईपी रोड पर शुक्रवार को मांझे से बाइक सवार रेलकर्मी का गला और उंगली कट गई। घटना में वे खून से लथपथ हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने टांके लगाने के बाद घर भेज दिया। इंस्पेक्टर आलमबाग रामबाबू सिंह का कहना है कि घायल ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। आशियाना निवासी अवधेश रेलवे में टेक्नीशियन हैं। शुक्रवार शाम वे मोटरसाइकिल से गन्ना संस्थान की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वे वीआईपी रोड पर पहुंचे, वैसे ही चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनके गले में फंस गया। खिंचाव से गला कटा। पकड़ने में उनकी उंगली भी कट गई। ब्रेक मारने से बाइक अनियंत्रित हो गई। किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.