लखनऊ, मार्च 1 -- - चौक कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चौक फ्लाईओवर पर 25 फरवरी को खतरनाक मांझे की चपेट से केजीएमयू के डॉक्टर दीपक गुप्ता का गला कटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज हुई है। डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता हजरतगंज के रहने वाले हैं। वह 25 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी जा रहे थे। इस बीच चौक इलाके में फ्लाईओवर पर विशाल मेगा मार्ट के पास खतरनाक मांझा उनके गले में फंस गया गया। खिंचाव से गले में कट लग गया। गंभीर रूप से वह घायल हो गए थे। गले, नाक और आंख पर कट लगा था। उन्हें करीब 10 टांके लगे थे। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश की जा र...