मांझी श्मशान घाट पर बनेगा अत्याधुनिक शवदाह गृह, शुरू हुई कवायद
छपरा, मार्च 28 -- दाउदपुर(मांझी)। स्थानीय मांझी श्मशान घाट के कायाकल्प की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से यहां अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह के साथ-साथ लकड़ी से जलाने वाले चार शवदाह गृहों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से इस परियोजना को गति मिली है। शनिवार को वुडको कंपनी के पदाधिकारियों ने चयनित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रस्तावित योजना के तहत 19 डिसमिल सरकारी जमीन पर वर्तमान श्मशान घाट के पूरब दिशा में विद्युत शवदाह गृह के साथ चार पारंपरिक शवदाह स्थल विकसित किए जाएंगे। संवेदक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घाट पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा प्रतीक्षालय (हॉल),...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.